डोसा क्यों है सबका पसंदीदा नाश्ता
डोसा एक ऐसी चीज है जिसे बच्चे हों या बड़े, लगभग हर कोई खाना पसंद करता है.यह हल्का होने के साथ स्वाद में भी बेहतरीन होता है, इसलिए लोग इसे घर पर भी बनाने की कोशिश करते हैं.
घर पर डोसा बनाते समय आने वाली दिक्कतें
अक्सर देखा जाता है कि घर पर डोसा बनाते समय वह तवे या कढ़ाही पर चिपक जाता है.कई घरों में नॉनस्टिक तवा नहीं होता, जिससे डोसा ठीक से फैल नहीं पाता और टूटने लगता है.
बाजार जैसा डोसा घर पर कैसे बनाएं
अगर आप चाहते हैं कि घर पर बना डोसा भी बाहर जैसा कुरकुरा और सही शेप में बने, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाना जरूरी है.
घोल तैयार करते समय रखें ये ध्यान
डोसे का घोल पूरी तरह तैयार होने के बाद उसमें थोड़ा सा ईनो मिलाया जा सकता है,इससे डोसा हल्का और अच्छी बनावट वाला बनता है.
कढ़ाही को बनाएं प्राकृतिक नॉनस्टिक
सबसे पहले कढ़ाही को अच्छे से गर्म करें.फिर उसमें थोड़ा सा तेल डालें और कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें.इसके बाद कढ़ाही को पानी से धो लें. इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराने से कढ़ाही अपने आप नॉनस्टिक जैसी हो जाती है.
प्याज से करें तवे की तैयारी
एक प्याज को बीच से काट लें और गर्म कढ़ाही पर रगड़ें. इसके बाद हल्के हाथ से पोंछ दें.अब जब आप डोसे का घोल डालेंगे तो वह सतह पर चिपकेगा नहीं.