रोज नहाना काफी नहीं

आप रोज नहाते हैं, साबुन और शैम्पू लगाते हैं ताकि खुद को साफ और तरोताजा महसूस कर सकें। लेकिन जिस तौलिये से आप शरीर पोंछते हैं, उसकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है।

गंदा तौलिया बन सकता है समस्या

गंदे तौलिये में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा पर रैशेज और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

छोटी चीज़ों को करते हैं नजरअंदाज

साफ-सफाई के लिए हम कई प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तौलिये जैसी जरूरी चीज़ों की सफाई पर अक्सर ध्यान नहीं देते।

बाथरूम में टांगना सही नहीं

कई लोग तौलिया बाथरूम में टांग देते हैं जहां वेंटिलेशन कम होता है। इससे तौलिया ज्यादा देर तक गीला रहता है और जल्दी गंदा हो जाता है।

कितने दिनों में धोना चाहिए तौलिया

बॉडी टॉवेल को हर 2–3 दिन में धोना चाहिए, जबकि जिम टॉवेल को हर इस्तेमाल के बाद तुरंत धोना बेहतर होता है।