आंखों को नुकसान के कारण

लंबे समय तक स्क्रीन देखना, कम नींद, खराब खानपान, तेज धूप और बढ़ती उम्र आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकते हैं.

पौष्टिक आहार लें

गाजर, हरी सब्जियां, बादाम और विटामिन A, C, E से भरपूर भोजन आंखों के लिए फायदेमंद है.

स्क्रीन टाइम घटाएं

हर 20 मिनट बाद कुछ सेकंड दूर देखें, इससे आंखों को आराम मिलता है.

धूप से बचाव करें

बाहर निकलते समय सनग्लास पहनें, यूवी किरणों से सुरक्षा मिलती है.

पूरी नींद लें

रोज 7–8 घंटे की नींद आंखों की थकान और जलन कम करती है.

साफ-सफाई रखें

गंदे हाथों से आंखें न छुएं, साफ पानी और अलग तौलिया इस्तेमाल करें.