मैदा
मैदा हमारे खाने का आम हिस्सा बन चुका है. नूडल्स, पिज्जा, समोसे, बर्गर तक हर जगह इसका इस्तेमाल होता है.
मैदा के नुकसान
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही मैदा धीरे-धीरे आपकी सेहत को अंदर से कमजोर कर रहा है?
फैट बढ़ाता है
लगातार मैदा खाने से शरीर में खासकर पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होती है, जिससे मोटापा बढ़ता है.
पाचन पर असर
मैदा में फाइबर नहीं होता, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं.
हार्ट के लिए खतरा
यह बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.
ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है
मैदा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ती है और डायबिटीज का खतरा होता है.
इम्यूनिटी घटाता है
लंबे समय तक मैदा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है.
एनर्जी देता है, न्यूट्रिशन नहीं
मैदा सिर्फ खाली कैलोरी देता है, इसमें न प्रोटीन है, न विटामिन, न कोई पोषक तत्व.
स्किन और बालों पर असर
पोषक तत्वों की कमी से स्किन डल हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं.