परिचय

बड़ी या काली इलायची लगभग हर रसोई में पाई जाती है। इसका उपयोग खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

यह फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और टैनिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।

पाचन में सुधार

बड़ी इलायची में मौजूद फाइबर और टैनिन पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से पेट साफ रहता है और पेट दर्द, अपच व गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इसका सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और दिल को मजबूत बनाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

बड़ी इलायची में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में निखार लाते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं।