किचन के मसालों के फायदे
किचन में इस्तेमाल होने वाले मसाले केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह के लाभ देते हैं.
लौंग के स्वास्थ्य लाभ
कुछ मसाले जैसे लौंग, दांत और मसूड़ों की देखभाल में मदद करते हैं. आपने अक्सर सुना होगा कि दांत दर्द होने पर लौंग को मुंह में रखने से राहत मिलती है.
मुंह में लौंग रखने के फायदे
रात को मुंह में लौंग रखने से मुंह की बदबू दूर होती है. दांत और मसूड़ों की सेहत बेहतर होती है.
खांसी और गले की समस्याओं में राहत
लौंग खांसी और गले में दर्द जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करती है.
सोने से पहले लौंग खाने के फायदे
सोने से पहले एक लौंग खाने से सेहत में सुधार हो सकता है और कई समस्याओं से राहत मिलती है.