खाने में उपयोग होने वाले पाउडर

रसोई में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं। दोनों दिखने में सफेद पाउडर जैसे होते हैं, लेकिन इनके गुण और काम करने का तरीका अलग होता है।

बेकिंग सोडा क्या है?

बेकिंग सोडा को वैज्ञानिक भाषा में सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट कहा जाता है। इसे खाने का सोडा या मीठा सोडा भी कहते हैं।

बेकिंग पाउडर क्या है?

बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा से अलग होता है। ये बेकिंग सोडा, कॉर्न स्टार्च और एक अम्ल का मिश्रण है।

दोनों में अंतर

बेकिंग सोडा को एक्टिव करने के लिए खट्टा पदार्थ जरूरी है। बेकिंग पाउडर बिना अतिरिक्त खट्टे तत्व के भी काम करता है।

बेकिंग सोडा के उपयोग

बेकिंग सोडा से कुकीज, खमन ढोकला, दही या नींबू वाली रेसिपी। अगर ज्यादा मात्रा में डाल दिया जाए तो स्वाद हल्का कड़वा हो सकता है।