फाइबर क्यों जरूरी है?
फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे शरीर न्यूट्रिएंट्स को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है।
फाइबर की कमी
शरीर में फाइबर कम होने से कब्ज, पेट फूलना और खाना खाने के बाद भी भूख लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
फलों में फाइबर
कई फल फाइबर से भरपूर होते हैं, लेकिन सेब और नाशपाती को फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है।
नाशपाती में फाइबर
एक मीडियम साइज की नाशपाती में लगभग 6 ग्राम फाइबर होता है। इसमें विटामिन C, पोटेशियम, कॉपर और विटामिन K भी पाए जाते हैं।
सेब में फाइबर
मीडियम साइज के सेब में करीब 4.3 ग्राम फाइबर होता है, इसलिए फाइबर के मामले में नाशपाती थोड़ा बेहतर है।
सेब के पोषक तत्व
सेब में फाइबर के अलावा पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन C, विटामिन A, बी-कॉम्प्लेक्स और कई प्लांट कंपाउंड मौजूद होते हैं।
फाइबर कैसे पूरा करें?
फाइबर के लिए डाइट में सेब, नाशपाती, फलियां, ओट्स, बेरीज, ब्रोकली, गाजर, साबुत अनाज, बीज और नट्स शामिल करें।