भूटान
भारतीय नागरिक बिना वीजा भूटान जा सकते हैं। बस प्रवेश के समय "एंट्री परमिट" लेना होता है, जो आसानी से मिल जाता है।
नेपाल
नेपाल जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। केवल आधार कार्ड या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश किया जा सकता है।
मॉरीशस
मॉरीशस भारतीय पर्यटकों को 90 दिनों तक वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा देता है। लेकिन यदि काम या लंबे समय तक रहना है, तो वीजा लेना पड़ेगा।
मालदीव
मालदीव जाने के लिए पहले से वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। भारतीय नागरिक वहाँ पहुँचकर 60 दिन तक का वीज़ा आगमन पर ले सकते हैं।
सेशेल्स
सेशेल्स में भी भारतीयों को वीज़ा की आवश्यकता नहीं है। यहाँ पहुँचने पर "विज़िटर परमिट" मिलता है, जिससे 90 दिन तक ठहर सकते हैं।