बढ़ती असुरक्षा का माहौल

आज के समय में लगभग हर देश और शहर में असुरक्षा का वातावरण देखने को मिलता है. अपराध की बढ़ती घटनाएं लोगों के मन में डर और चिंता पैदा कर रही हैं.

अपराधों में लगातार वृद्धि

दुनिया के कई देशों में अपराध दर बढ़ रही है, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं.

दुनिया का सबसे सुरक्षित देश

इसी असुरक्षा के माहौल के बीच एक ऐसा देश भी है जिसे दुनिया का सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश माना जाता है.

बेहद कम अपराध दर

इस देश में अपराध दर बहुत ही कम है. यहां के लोग एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और सामाजिक विश्वास काफी मजबूत है.

देश का नाम – आइसलैंड

दुनिया का सबसे सुरक्षित देश आइसलैंड है. यह उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित है और उत्तरी अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच बसा हुआ है.