मोबाइल ब्लास्ट की बढ़ती घटनाएं

अक्सर मोबाइल फटने या ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती हैं. हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं के पीछे हमारी रोजमर्रा की छोटी लापरवाहियां होती हैं.

किन गलतियों से बचना है जरूरी

आइए जानते हैं वे आम गलतियां जिन्हें दोहराने से आपको बचना चाहिए.

लोकल या नकली चार्जर का उपयोग न करें

फोन में कभी भी लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल न करें. हमेशा कंपनी द्वारा प्रमाणित और ओरिजिनल चार्जर ही प्रयोग करें.

चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें

चार्जिंग के समय लगातार फोन का इस्तेमाल करना एक आम लेकिन खतरनाक गलती है. इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

बंद जगह पर फोन चार्ज न करें

मोबाइल को चार्ज करते समय उसे तकिए के नीचे, बिस्तर पर या किसी बंद जगह में न रखें। इससे फोन गर्म हो सकता है और हादसे की संभावना बढ़ जाती है.