आम को पानी में भिगोकर क्यों खाते हैं, जानें

गर्मियों में आम खाना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर उसे खाने से पहले पानी में भिगो दिया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. ये तरीका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

कीटनाशक से सुरक्षा

आम को पानी में भिगोने से उस पर लगे हानिकारक कीटनाशकों और रसायनों का असर काफी हद तक कम हो जाता है.

अधिक गर्मी होती है कम

आम को पानी में रखने से उसकी अतिरिक्त गर्मी निकल जाती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है.

आम होता है नरम और सुपाच्य

पानी में भिगोने से आम के रेशे मुलायम हो जाते हैं, जिससे यह खाने में भी आसान हो जाता है.

त्वचा की समस्याओं से राहत

भिगोया हुआ आम खाने से शरीर में एलर्जी, फोड़े-फुंसी और स्किन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है.

पाचन में मददगार

भिगोने से आम के एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं जो पाचन को दुरुस्त करने में सहायक होते हैं.

गर्मी और लू से बचाव

भीगे आम शरीर को ठंडा रखते हैं और लू लगने की आशंका को भी कम करते हैं.

Disclaimer:

यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.