तेजी से बढ़ते केस
एशिया के कई देशों में, खासकर सिंगापुर में, Covid 19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके 2 नए वेरिएंट हैं, LF.7 और NB.1.8 जो कि, ओमिक्रॉन के JN.1 वेरिएंट से जुड़े हैं.
भारत में भी सतर्कता
ऐसे में भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है.
इम्यूनिटी को चकमा
नए वेरिएंट्स की खासियत है कि ये शरीर की इम्यूनिटी को चकमा दे सकते हैं, लेकिन इनसे गंभीर लक्षण कम देखने को मिलते हैं.
लक्षण क्या हैं?
गले में खराश, बार-बार खांसी और बहती नाक इसके सामान्य लक्षण हैं. ये फ्लू जैसे लग सकते हैं.
दूसरे लक्षण
बुखार, सिर दर्द, कमजोरी और स्वाद न आना, JN.1 जैसे वेरिएंट्स से जुड़े लक्षण हो सकते हैं.
बचाव के उपाय
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क पहनें और हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार साफ करें.
लक्षण दिखे तो क्या करें?
अगर बुखार, खांसी या गले में खराश हो, तो तुरंत जांच कराएं और खुद को दूसरों से आइसोलेट करें.
Disclaimer:
यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.