गर्मियों में बैंगन खाना सही या नहीं? जानें
गर्मियों में खानपान को लेकर सावधानी जरूरी होती है. बैंगन की तासीर गर्म मानी जाती है. ऐसे में जानिए कि क्या इसे गर्मी में खाना सुरक्षित है या नुकसानदायक.
गर्म तासीर वाला बैंगन
बैंगन की तासीर गर्म होती है, जिससे गर्मी के मौसम में शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा हो सकती है.
पाचन पर असर
गर्मियों में बैंगन ज्यादा खाने से एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
एलर्जी और रैशेज
कुछ लोगों को गर्मियों में बैंगन खाने से त्वचा पर एलर्जी या लाल रैशेज हो सकते हैं.
ठंडी चीज़ों के साथ सेवन करें
बैंगन को दही या टमाटर जैसी ठंडी तासीर वाली चीजों के साथ खाने से इसकी गर्मी कम हो सकती है.
सीमित मात्रा में खाएं
गर्मियों में बैंगन खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में और दिन के समय खाना बेहतर होता है.
भुना या उबला
तली हुई चीजें गर्मी में नुकसानदेह हो सकती हैं, इसलिए बैंगन को भूनकर या उबालकर खाना अच्छा विकल्प है.
Disclaimer
यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.