ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
करेले में मौजूद इंसुलिन जैसे यौगिक ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है.
त्वचा को बनाए निखरी और साफ
करेले का जूस त्वचा संक्रमणों से बचाव करता है और चेहरे की चमक को बढ़ाने में सहायक होता है.
वजन घटाने में सहायक
यह जूस पाचन को दुरुस्त करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन कम करने में मदद करता है.
लिवर को रखे स्वस्थ
करेले का जूस लिवर की सफाई करता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं में राहत दिला सकता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाए
विटामिन A की अधिकता के कारण यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है और आंखों की सेहत को बनाए रखता है.