क्या आम खाने से बढ़ता है वजन? जानें

गर्मियों में आम खाना आम बात है, लेकिन क्या इससे वजन बढ़ता है? यहां जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट और कैसे आम का सेवन सही तरीके से किया जाए.

नेचुरल शुगर

आम भले ही मीठा हो, लेकिन इसमें मौजूद शुगर नेचुरल होती है जिसे शरीर आसानी से डाइजेस्ट कर लेता है.

कैलोरी ज्यादा

100 ग्राम आम में करीब 60 कैलोरी होती है. अगर दिन में एक बार सीमित मात्रा में आम खाएं, तो यह मोटापा नहीं बढ़ाता.

शेक और आइसक्रीम

आम के शेक, आइसक्रीम या भारी जूस में अतिरिक्त चीनी और फैट होते हैं, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं.

फाइबर

आम में फाइबर होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है.

सही समय पर खाना

अगर आप वजन को लेकर सतर्क हैं तो लंच टाइम में आम खाएं. इस समय मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और कैलोरी जल्दी बर्न होती है.

1 आम है सेफ

डाइटिशियन मानते हैं कि दिन में आधा या 1 आम खाने से कोई नुकसान नहीं, लेकिन 2-3 आम खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है.

Disclaimer:

यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.