सीमित मात्रा में खाएं

डायबिटीज मरीज आधा से एक मीडियम साइज आम ही खाएं. आम में करीब 50 ग्राम कार्ब्स होते हैं जो शुगर को बढ़ा सकते हैं.

हेल्दी चीजों के साथ

आम को फाइबर या हेल्दी फैट्स जैसे चिया सीड्स, बादाम या अखरोट के साथ खाने से शुगर तेजी से नहीं बढ़ता.

खाने के बाद

आम खाने के बाद थोड़ा ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी या वर्कआउट करें ताकि ब्लड शुगर नियंत्रित रहे.

दूसरे कार्ब्स से दूरी रखें

आम खाने के दिन अन्य हाई-कार्ब फूड्स, जैसे चावल, आलू या ब्रेड से परहेज़ करें ताकि शुगर स्पाइक न हो.

मीठे फलों से बचें

लीची, चीकू, मीठा अनानास जैसे बहुत मीठे फलों से भी दूरी बनाए रखें क्योंकि ये भी ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं.

मैंगो शेक से परहेज करें

मैंगो शेक में दूध और शुगर अलग से मिलते हैं जो डायबिटीज में ब्लड शुगर को बहुत तेजी से बढ़ा सकते हैं.

डॉक्टर की सलाह लें

अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो आम खाने से पहले डॉक्टर से राय जरूर लें.

Disclaimer:

यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.