केमिकल से पके सेब की पहचान करने के 5 आसान तरीके
अगर आप भी मार्केट से सेब खरीदते हैं तो इन पांच तरीकों से पहचान कर सकते हैं।
सेब की चमक देखें
अगर सेब बहुत ज्यादा चमकदार और चिकना दिख रहा है, तो समझिए उस पर वैक्स की परत या केमिकल लगा हो सकता है। असली, प्राकृतिक तरीके से पके सेब पर इतनी चमक नहीं होती।
खुशबू से पहचानें
सेब को खरीदने से पहले सूंघें। अगर उसमें हल्की, मीठी और प्राकृतिक खुशबू है, तो वह असली है। लेकिन अगर केमिकल जैसी तेज गंध आ रही है, तो वो नकली या केमिकल से पका हुआ सेब हो सकता है।
दाग-धब्बे देखें
नेचुरल सेब पर हल्के दाग या खरोंच होना आम बात है। लेकिन अगर सेब बिलकुल परफेक्ट दिख रहा है — न कोई दाग, न निशान तो समझिए उसे ज्यादा प्रोसेस किया गया है।
पानी टेस्ट करें
सेब को आधा काटकर पानी से भरे बर्तन में डालें। अगर सेब पानी में तैरता है, तो वो नेचुरल है। लेकिन अगर वह नीचे डूब जाता है, तो उसमें केमिकल इस्तेमाल हुआ हो सकता है।
सावधान रहें – सेहत का सवाल है
केमिकल से पके सेब सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले इन 5 संकेतों पर ध्यान दें और सिर्फ नेचुरल फल ही चुनें।