कृष्णा अभिषेक करियर
कृष्णा अभिषेक भारत के जाने-माने और लोकप्रिय कॉमेडियन हैं. अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज की वजह से उन्होंने टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है.
लाफ्टर शेफ 3 के विजेता
हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने लाफ्टर शेफ सीजन 3 का खिताब अपने नाम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.
कपिल शर्मा शो में मौजूदगी
इन दिनों कृष्णा अभिषेक टीवी के चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी कॉमेडी दर्शकों को खूब हंसा रही है.
विदेशों में भी संपत्ति
कृष्णा अभिषेक की संपत्तियां सिर्फ भारत तक सीमित नहीं हैं. कैलिफोर्निया में उनकी एक प्रॉपर्टी है और इसके अलावा भी उनके पास कई कीमती संपत्तियां मौजूद हैं.
कपड़ों के लिए खरीदा 3 BHK फ्लैट
एक इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया था कि उन्होंने मुंबई में 3 BHK फ्लैट सिर्फ अपने कपड़े रखने के लिए खरीदा है, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दिखाता है.
कुल संपत्ति कितनी है
HT Reports के मुताबिक, कृष्णा अभिषेक की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी जाती है.
एक एपिसोड की फीस
कृष्णा अभिषेक एक एपिसोड के लिए करीब 1 लाख से 12 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं और हर महीने लगभग 36 लाख रुपये की कमाई करते हैं.