परिचय
प्रियंका चोपड़ा एक फेमस भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं.
कहा हुआ था जन्म ?
उनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था.
शिक्षा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, लखनऊ से पूरी की. इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई में ग्रेजुएशन के लिए प्रवेश लिया, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं.
मिस वर्ल्ड 2000
साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.
करियर की शुरुआत
पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय को अपना करियर बनाया. उन्होंने 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
बॉलीवुड डेब्यू
साल 2003 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड और फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.