Kharmas 2025: कब से लग रहा है खरमास?, निपटा लें शुभ कार्य

2025 में खरमास कब से कब तक रहेगा, जानिए पूरी जानकारी...

खरमास क्या है?

जब सूर्य देव गुरु की राशियों धनु या मीन में आते हैं, तब खरमास लगता है। इस समय देवता विश्राम करते हैं, इसलिए मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

खरमास कब शुरू होगा 2025 में?

16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार-समय: सुबह 4:27 बजे से इस समय सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की शुरुआत हो जाएगी।

खरमास कब समाप्त होगा?

14 जनवरी 2026, दिन बुधवार, दोपहर 3:13 बजे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ खरमास समाप्त होगा।

कितने दिन तक रुकेंगे शुभ कार्य?

लगभग 1 महीने तक विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, शुभ लग्न आदि सभी मांगलिक कार्य बंद।

खरमास में शुभ कार्य क्यों नहीं होते?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवधि में सूर्य की गति धीमी हो जाती है, बृहस्पति (गुरु) की शुभता कम हो जाती है।