शादी से पहले करवा चौथ व्रत रखना सही है या गलत?

करवा चौथ का नाम सुनते ही आंखों में श्रद्धा और दिल में उत्साह जग जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या शादी से पहले भी यह व्रत रखा जा सकता है?

करवा चौथ

करवा चौथ एक बहुत कठिन व्रत है, जिसे विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन वे निर्जला उपवास करती हैं और चांद देखकर व्रत तोड़ती हैं।

परंपरा और बदलते विचार

पहले यह व्रत सिर्फ शादीशुदा महिलाओं तक सीमित था। लेकिन समय के साथ सोच बदली है, अब अविवाहित कन्याएँ भी इसे रखने लगी हैं।

क्या कुंवारी लड़कियाँ रख सकती हैं व्रत?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अविवाहित लड़कियाँ भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। कुछ युवक-युवतियाँ इसे अपने प्रेम या भावनात्मक जुड़ाव के प्रतीक के रूप में भी निभाते हैं।

व्रत का महत्व

करवा चौथ केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। यह व्रत आत्म-संयम और मानसिक शक्ति को भी दर्शाता है।

जरूरी सलाह

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि द समाचार नहीं करता है।