कब और कौन सा कलावा पहनें, जानें
हिंदू धर्म में कलावा को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा के लिए पहना जाता है.
लाल कलावा
जीवन में दिव्य शक्ति और ऊर्जा के लिए लाल धागा पहनें. मंगलवार, नवरात्रि और हनुमान जयंती के दिन इसे पहनना सर्वोत्तम है.
काला कलावा
नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से सुरक्षा के लिए काला धागा बांधें. शनिवार का दिन इसे पहनने के लिए शुभ माना जाता है.
पीला कलावा
बृहस्पति की कृपा के लिए पीला धागा पहनें. यह ज्ञान, बुद्धि और करियर की बाधाओं को दूर करता है.
पुरुषों के लिए नियम
पुरुषों को दाहिनी कलाई पर कलावा बांधना चाहिए, जिससे ऊर्जा का प्रभाव अधिक मिलता है.
महिलाओं के लिए नियम
महिलाओं को बाईं कलाई पर कलावा पहनना चाहिए. यह शक्ति और सुरक्षा के लिए अनुकूल है.
धागा बदलने का समय
हर 21 दिन बाद पुराने धागे को बदलकर नया कलावा बांधें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
Disclaimer:
यह जानकारी केवल धार्मिक संदर्भ के लिए दी गई है. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ या आधिकारिक व्यक्ति से परामर्श लें.