Logo

OnePlus 13 पर 25,000 रुपये की छूट, अब कीमत सिर्फ इतनी! जानिए कहां मिल रहा है ये शानदार ऑफर

OnePlus 13 पर 25,000 रुपये तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर के साथ अब बहुत कम कीमत में उपलब्ध है, लेकिन क्या ये स्मार्टफोन आपके लिए सही है? जानने के लिए पढ़ें!

👤 Simran 11 May 2025 10:29 PM

OnePlus 13:  क्या आप भी शानदार फीचर्स और अच्छी क्वालिटी के कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं? तो आपको बता दें कि OnePlus 13 खरीदने के लिए आपके पास एक बेहतरीन मौका है. Amazon पर लगी समर सेल के बाद, ये स्मार्टफोन कई आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है. आप गेमिंग में बेहतरीन प्रदर्शन चाहते हो या फिर AI की टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन सर्च कर रहे हो, तो OnePlus 13 में आपको इस तरह के फीचर्स मिल जाएंगे. 

इस स्मार्टफोन पर जो डिस्काउंट्स मिल रहे हैं, उनकी वजह से ये एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. OnePlus 13 विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें बेस वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी लॉन्च कीमत 69,999 रुपये थी, लेकिन अब 5,000 रुपये की छूट मिल रही है, खासकर अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं.

OnePlus 13: शानदार डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

OnePlus 13 में आपको 6.82 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. खास बात तो ये है कि इसमें BOE X2 डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो पहली बार OnePlus डिवाइस में देखने को मिला है. इसके अलावा, ये फोन Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड है, जो फ्रंट और बैक दोनों पर मौजूद है. इसकी डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जिसमें माइक्रो-फाइबर वेगन लेदर और सिल्क ग्लास कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है.

वेरिएंट्स और एक्सचेंज ऑफर

12GB RAM + 256GB स्टोरेज

16GB RAM + 512GB स्टोरेज

24GB RAM + 1TB स्टोरेज

यदि आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 66,499 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. जैसे कि आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 10,000 रुपये है, तो आप इस फोन को सिर्फ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं. 

कैमरा और बैटरी: स्मार्टफोन के दमदार फीचर्स

OnePlus 13 में 50MP का Sony OIS मुख्य कैमरा है, जो बेहतरीन और शानदार फोटो लेने में सक्षम है. इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप लेंस भी दिया गया है, जो आपके फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाता है.   फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है.

बेहतरीन कैमरे के साथ-साथ OnePlus 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा, ये फोन OxygenOS 15 पर काम करता है, जो Android 15 पर आधारित है.

डिज़ाइन और निर्माण क्वालिटी  

OnePlus 13 का डिज़ाइन बहुत ही आकर्षक है. इसमें पतला और स्लीक फ्रेम है. इसके साथ ही तीन-स्तरीय अलर्ट स्लाइडर भी है. ये फोन पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है. इसके अलावा, ये स्मार्टफोन -45 डिग्री सेल्सियस तक के ठंडे तापमान में भी बिना किसी समस्या के काम कर सकता है, जिससे ये बेहद ठंडे इलाकों में भी इस्तेमाल के लिए सही है.

ऐसे में OnePlus 13 का स्मार्टफोन इस समय एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसके शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सिस्टम के साथ, ये स्मार्टफोन, स्मार्टफोन शौकिनों के लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. इस पर चल रहे ऑफर्स और एक्सचेंज वैल्यू को देखते हुए, ये स्मार्टफोन खास तौर से एक किफायती ऑप्शन हो सकता है.