• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Realme P4x: जल्द लॉन्च होने वाला नया फोन, जानिए इसके खास फीचर्स और दाम

रियलमी P4x जल्द भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.72 इंच LCD 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 प्रोसेसर, 45W फास्ट चार्जिंग, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 18 ऐप मल्टीटास्किंग फीचर्स मिल सकते हैं.

  • Samachaar Desk | 22 Nov 2025 07:34 PM
Realme P4x: जल्द लॉन्च होने वाला नया फोन, जानिए इसके खास फीचर्स और दाम

रियलमी अपने नए स्मार्टफोन Realme P4x को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक खास पेज बनाया गया है, जहां फोन से जुड़े कुछ पक्के फीचर्स पहले ही दिखा दिए गए हैं. जो लोग नए आने वाले स्मार्टफोन के बारे में जानना पसंद करते हैं, उनके लिए यह मॉडल काफी दिलचस्प हो सकता है. आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी कंफर्म और लीक दोनों तरह की जानकारियां.

तेज चार्जिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस

फ्लिपकार्ट पर दिए गए डिटेल्स के अनुसार, Realme P4x को तेज और दमदार परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है. फोन में 45 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी, साथ ही बायपास चार्जिंग का विकल्प भी होगा जिससे फोन को गेम खेलते या लंबे समय तक इस्तेमाल करते वक्त कम गर्मी होगी. कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस GT मोड में 90fps गेमप्ले संभालने में सक्षम होगी. साथ ही इसमें VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को ओवरहीट होने से बचाएगा. बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन बिना किसी रुकावट के 18 ऐप्स को एक साथ चलाने की क्षमता रखेगा, जो मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए उपयोगी फीचर है.

ये भी पढें

  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

लीक फीचर्स: बड़ी डिस्प्ले और मजबूत बैटरी

टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, Realme P4x में 6.72 इंच की LCD फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है. यह डिस्प्ले 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे स्क्रोलिंग और गेमिंग दोनों ही काफी स्मूद लगेंगे. फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो दैनिक इस्तेमाल से लेकर भारी ऐप्स तक संभाल सकेगा. कैमरे की बात करें तो पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाने की उम्मीद है. बैटरी की बात करें तो लीक के अनुसार फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे 45 वॉट चार्जर से जल्दी चार्ज किया जा सकेगा.

20 हजार से कम में लॉन्च होने की उम्मीद

लीक्स के अनुसार, Realme P4x की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है. हालांकि यह साफ नहीं है कि इस कीमत में कौन सा रैम और स्टोरेज वेरिएंट शामिल होगा. लॉन्च के बाद यह फोन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart पर भी खरीदा जा सकेगा. कीमत और वेरिएंट से जुड़ी पक्की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.

रियलमी P4x के कंफर्म फीचर्स और लीक दोनों ही इसे एक दमदार मिड-रेंज ऑप्शन बनाते हैं. अब देखना होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इसमें और क्या नई जानकारी जोड़ती है.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में इस कंटेस्टेंट की चमकी किस्मत! घर बैठे मिला बड़ा टीवी शो, फिनाले से पहले मचा हलचल

Samrat Chaudhary

बिहार में नया सत्ता संतुलन… सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, लेकिन पोस्टिंग का नियंत्रण अब भी नीतीश के पास

vivah panchami 2025

Vivah panchami puja bhog: जानिए कौन-कौन से भोग अर्पित करने से पति-पत्नी के रिश्ते बनते हैं और जीवन में आती है मिठास

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home