अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए खास हो सकता है. अगले महीने बाजार में कई नए फोन आने वाले हैं. इनमें मिड-रेंज से लेकर महंगे फोन तक शामिल हैं. बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं.
फरवरी के आखिरी हफ्ते में सैमसंग अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में तीन फोन होंगे – गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा. बिक्री मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि इस बार डिजाइन और फीचर्स में छोटे बदलाव किए जाएंगे, लेकिन फोन पहले से ज्यादा बेहतर बनाए जाएंगे.
iQOO अपने दो नए फोन फरवरी की शुरुआत में चीन में लॉन्च करेगा. भारत में इनकी एंट्री 24 फरवरी को हो सकती है. iQOO 15 Ultra में नया Snapdragon प्रोसेसर, तीन कैमरों वाला रियर सेटअप और बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है. ये फोन तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी के लिए जाना जा सकता है.
वीवो फरवरी में भारत में अपनी V70 सीरीज उतार सकती है. इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल होंगे. दोनों फोन में Snapdragon प्रोसेसर और खास कैमरा तकनीक दी जा सकती है. बैटरी भी अच्छी क्षमता वाली होने की उम्मीद है, जिससे फोन लंबे समय तक चल सके.
एपल का किफायती आईफोन, iPhone 17e, भी फरवरी में लॉन्च हो सकता है. ये iPhone 17 सीरीज का सस्ता वर्जन होगा. इसमें नया A19 चिपसेट, डायनामिक आईलैंड और कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. कम कीमत में आईफोन चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
गूगल भी फरवरी में अपना नया Pixel 10a पेश कर सकता है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, Tensor G4 प्रोसेसर और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. बैटरी भी पहले के मुकाबले बड़ी हो सकती है, जिससे फोन दिनभर आराम से चल सके.
Copyright © 2026 The Samachaar
