• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

UPSSSC PET 2025 Admit Card जारी: 6-7 सितंबर को होगी परीक्षा, 25 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी

  • Saurabh | 01 Sep 2025 03:48 PM
UPSSSC PET 2025 Admit Card जारी: 6-7 सितंबर को होगी परीक्षा, 25 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे

UP PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग ने इस बड़ी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी अभ्यर्थियों की ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा गया है, जिसके माध्यम से वे अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को केवल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।

इससे पहले आयोग ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी थी, जिसके जरिए परीक्षार्थी यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और रोल नंबर की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कब होगी परीक्षा?

UP PET 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार, इस परीक्षा का स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा। इसका मतलब है कि जो भी उम्मीदवार एक बार परीक्षा पास कर लेंगे, वे आने वाले तीन वर्षों तक ग्रुप ‘C’ की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

किन पदों के लिए जरूरी है UP PET?

UP PET पास करना कई सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार निम्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं:

राजस्व लेखपाल

ग्राम पंचायत अधिकारी

वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक

आईटीआई अनुदेशक

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन

एक्स-रे टेक्नीशियन

मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग

एग्रीकल्चर असिस्टेंट

राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर

गन्ना विभाग में सर्वेयर

आयोग ने पहले ही साफ कर दिया था कि PET रिजल्ट आने के बाद ही ग्रुप C की भर्तियां शुरू की जाएंगी। ऐसे में यह परीक्षा यूपी के लाखों युवाओं के लिए बेहद अहम है।

संबंधित ख़बरें
Badshah

Badshah पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, भाई ने पूछा ऐसा सवाल कि सुनकर सब रह गए स्तब्ध!

PM Modi SCO Summit

SCO समिट में मोदी का गरजता भाषण! CPEC पर चीन-पाक को दिया सबसे कड़ा संदेश, गूंज उठा पूरा मंच

PM Modi SCO Summit

तियानजिन समिट में मोदी-पुतिन की दोस्ती का जलवा! एक ही कार में निकले दोनों नेता, पूरी दुनिया रह गई हैरान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home