• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Uttar Pradesh

यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट: सीएम योगी ने चिड़ियाघरों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में H5 एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों और वेटलैंड क्षेत्रों में कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

  • Saurabh | 13 Aug 2025 03:53 PM
यूपी में बर्ड फ्लू अलर्ट: सीएम योगी ने चिड़ियाघरों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (H5 एवियन इंफ्लुएंजा) के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम योगी ने कहा कि संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी जरूरी कदम तुरंत उठाए जाएं।

सीएम ने आदेश दिया कि प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में सुरक्षा इंतज़ाम और मजबूत किए जाएं। चिड़ियाघरों के परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाए और जरूरत पड़ने पर ब्लो टॉर्चिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए। सभी जानवरों और पक्षियों की स्वास्थ्य जांच की जाए और उनके भोजन को जांचने के बाद ही दिया जाए।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने यह भी कहा कि बाड़ों में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी इस तरह लगाई जाए कि वे सुरक्षित रहें और सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो। कर्मचारियों को बर्ड फ्लू के लक्षण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों की पूरी जानकारी दी जाए। उन्हें पीपीई किट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण दिए जाएं, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपना काम कर सकें।

पोल्ट्री सेक्टर को लेकर सीएम ने कहा कि सभी पोल्ट्री फार्मों की निगरानी मानकों के मुताबिक की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर सख्त नियंत्रण रखा जाए।

सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया कि H5 एवियन इंफ्लुएंजा के मानव स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों का अध्ययन कर रिपोर्ट दें, ताकि यह संक्रमण इंसानों तक न पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय और केंद्रीय संस्थानों जैसे—केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्यपालन व डेयरी विभाग, और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान—से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा।

अंत में सीएम ने स्पष्ट किया कि समय पर, सख्त और मिलजुलकर की गई कार्रवाई ही इस खतरे से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है, जिससे प्रदेश के नागरिकों और वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

संबंधित ख़बरें
Dizziness

अचानक तेज चक्कर? ये शुरुआती संकेत पहचानें, वरना हो सकती है बड़ी बीमारी!

Sale On Apple Products

Vijay Sales मेगा फ्रीडम सेल 2025: प्रीमियम गैजेट्स से होम अप्लायंसेज तक, मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स

Donald Trump And Modi

डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ ने भारत को चीन के करीब क्यों ला दिया?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home