आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी पढ़ाई, काम और रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। इसी जरूरत को समझते हुए रिलायंस जियो ने पंजाब के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद है छात्रों को एआई तकनीक से जोड़ना, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। जियो की यह पहल न सिर्फ पढ़ाई को आसान बना रही है, बल्कि छात्रों के स्किल डेवलपमेंट और करियर ग्रोथ में भी मददगार साबित हो रही है।
रिलायंस जियो ने पंजाब के 500 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में जाकर एआई से जुड़े सेशन आयोजित किए हैं। इन सेशनों के जरिए अब तक 5,000 से ज्यादा टीचर्स और स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जियो के सीनियर एक्सपर्ट्स खुद इन संस्थानों में जाकर इंटरैक्टिव तरीके से एआई टूल्स की जानकारी दे रहे हैं, ताकि छात्र सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल तौर पर भी एआई को समझ सकें।
इन सेशनों में छात्रों और शिक्षकों को गूगल जेमिनी एआई, जियो एआई क्लासरूम और अन्य आधुनिक एआई टूल्स से रूबरू कराया जा रहा है। गूगल जेमिनी को गूगल का सबसे ताकतवर एआई सिस्टम माना जाता है। इसका इस्तेमाल पढ़ाई में बेहतर परफॉर्मेंस, टेक्निकल स्किल्स बढ़ाने, क्रिएटिव सोच विकसित करने और टीमवर्क के जरिए सीखने के लिए सिखाया जा रहा है।
ट्रेनिंग के दौरान यह भी बताया जाता है कि एआई टूल्स की मदद से नोट्स कैसे बनाए जाएं, असाइनमेंट कैसे लिखे जाएं और कोडिंग या प्रोजेक्ट आइडिया कैसे तैयार किए जाएं। इसके अलावा डिजाइनिंग, इंटरव्यू की तैयारी और रिसर्च जैसे कामों में भी एआई का सही इस्तेमाल सिखाया जा रहा है। नोटबुकएलएम जैसे टूल्स के जरिए स्टूडेंट्स सीख रहे हैं कि सही प्रॉम्प्ट देकर बेहतर रिजल्ट कैसे हासिल किया जा सकता है।
छात्रों के बीच गूगल जेमिनी का लाइव फीचर काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि यह यूजर्स को उनकी पसंदीदा भाषा में सवालों के जवाब देता है, जिससे समझना और सीखना और भी आसान हो जाता है।
डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए जियो अपने सभी अनलिमिटेड 5जी यूजर्स को करीब 35,100 रुपये कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान 18 महीनों के लिए मुफ्त दे रहा है। इसे माय जियो ऐप के जरिए आसानी से एक्टिवेट किया जा सकता है। इस प्लान में लेटेस्ट एआई मॉडल, इमेज और वीडियो बनाने वाले टूल्स, रिसर्च के लिए नोटबुकएलएम और 2 टीबी क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा जियो ने छात्रों के लिए चार सप्ताह का मुफ्त ऑनलाइन ‘जियो एआई क्लासरूम’ भी शुरू किया है। छात्र jio.com/ai-classroom पर जाकर लैपटॉप या डेस्कटॉप से इस कोर्स को पूरा कर सकते हैं और एआई से जुड़ी प्रैक्टिकल जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह पहल पंजाब के छात्रों को डिजिटल भविष्य के लिए मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Copyright © 2026 The Samachaar
