• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब की सियासत में हलचल! कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस में उपचुनाव की हार के बाद संकट गहराया, भारत भूषण आशु के बाद परगट सिंह और किक्की ढिल्लों ने भी कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

  • Saurabh | 25 Jun 2025 03:52 PM
पंजाब की सियासत में हलचल! कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के नतीजों ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस को इस चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में अंदरूनी संकट और ज्यादा गहरा गया है। अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।

सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लुधियाना से उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। अब उनके बाद दो और बड़े नेता परगट सिंह और कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी अपने पद छोड़ दिए हैं।

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

परगट सिंह, जो जालंधर कैंट से विधायक हैं, और किक्की ढिल्लों, जो फरीदकोट से पूर्व विधायक रह चुके हैं, दोनों ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, किक्की ढिल्लों इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्होंने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। परगट सिंह ने भी अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेताओं को सौंप दिया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अभी इस पर चुप्पी साध रखी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव की हार ने पार्टी के अंदर पहले से चल रहे असंतोष को और हवा दी है। कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नेतृत्व को लेकर असंतोष और नाराजगी की बातें भी सामने आ रही हैं।

विशेष रूप से कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद से एक के बाद एक तीन नेताओं का इस्तीफा, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि पार्टी के अंदरूनी हालात अच्छे नहीं हैं और नेतृत्व को इस संकट से उबरने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने होंगे।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस हाईकमान इस मुद्दे को कैसे संभालेगा और क्या बदलाव किए जाएंगे ताकि पार्टी दोबारा एकजुट हो सके।

संबंधित ख़बरें
इतिहास रचा गया: 40 साल बाद भारत की अंतरिक्ष में वापसी, शुभांशु शुक्ला पहुंचे ISS

इतिहास रचा गया: 40 साल बाद भारत की अंतरिक्ष में वापसी, शुभांशु शुक्ला पहुंचे ISS

एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: चंडीगढ़ से लेह पहुंचे यात्रियों का सामान रह गया पीछे, मचा हंगामा

एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: चंडीगढ़ से लेह पहुंचे यात्रियों का सामान रह गया पीछे, मचा हंगामा

कुल्लू में कुदरत का कहर, बादल फटने से नदी बनी तबाही का रास्ता; पेड़ों का बहाव VIDEO

कुल्लू में कुदरत का कहर, बादल फटने से नदी बनी तबाही का रास्ता; पेड़ों का बहाव VIDEO

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home