• Friday, Feb 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Punjab Weather Today: आज पंजाब में मौसम का बड़ा बदलाव! शीत लहर और कोहरे के बीच बारिश की संभावना

Punjab Weather Today: पंजाब और चंडीगढ़ में आज, 31 जनवरी को धुंध और शीत लहर का असर जारी है. सुबह और शाम ठंड अधिक है, लेकिन दिन में हल्की धूप से राहत मिल रही है. फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3°C दर्ज किया गया. अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और अन्य जिलों में शीत लहर और कोहरे की संभावना है.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 31 Jan 2026 11:30 AM
Punjab Weather Today: आज पंजाब में मौसम का बड़ा बदलाव! शीत लहर और कोहरे के बीच बारिश की संभावना

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज, 31 जनवरी, शुक्रवार, धुंध और शीत लहर को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सुबह और शाम को ठंड अभी भी महसूस हो रही है, लेकिन दिन के समय तापमान में हल्की बढ़त देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज धूप भी निकल रही है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है.

आज अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़त हुई है और अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है. सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढें

  • ♦ Sheikh Hasina: मैदान से बाहर, फिर भी गढ़ों में दिखा असर, जानिए कहां पड़े सबसे ज्यादा ‘ना’ वोट
  • ♦ इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है मोबाइल
  • ♦ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने फिर किया बड़ा हथियार सौदा, रूस से खरीदीं 288 S-400 मिसाइलें

9 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है. इसके अलावा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ सकता है.

पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी घने कोहरे की संभावना बनी हुई है.

इस समय मौसम सुखा रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

मौसम में बदलाव की संभावना

जम्मू और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है. यह हवा में एक चक्र की तरह बना हुआ है, जो जमीन से ऊंचाई पर भी असर डाल रहा है. इसका प्रभाव पंजाब के मौसम पर भी दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है, जिससे अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.

31 जनवरी से बारिश का दौर शुरू

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि 1 फरवरी से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही, 31 जनवरी, 2 और 3 फरवरी को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है.

अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिल सकती है.

आने वाले दिनों का मौसम

31 जनवरी: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

1 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

2 फरवरी: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

संबंधित ख़बरें
fastag

Fastag New Rules 1 February: 1 फरवरी से फास्टैग में बड़ा बदलाव, अब नहीं झेलनी पड़ेगी KYV की झंझट, जानिए नया नियम

Gold Silver Rate on 31 January 2026

Gold Silver Rate on 31 January 2026: निवेशकों को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में सोना-चांदी के दाम लुढ़के

Rajinder Kaur Bhattal

सत्ता की कीमत बम ब्लास्ट? पूर्व CM का सनसनीखेज दावा, ‘सरकार के बदले धमाकों का ऑफर मिला’

image
Most Viewed
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 February 2026: किस राशि को मिलेगा काम में बड़ा मौका और किसके रिश्तों में आएगी नई मिठास? जानिए आज का पूरा हाल

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

Pragatisheel Punjab Investment Summit

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन गलती से भी न करें ये गलतियां, नष्ट हो जाएगी सारी मेहनत

Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home