• Wednesday, May 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब की धरती पर लौटेंगे विरासती खेल, विधानसभा में पारित हुआ ऐतिहासिक विधेयक

पंजाब सरकार ने पारंपरिक विरासत और ग्रामीण खेलों को नया जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को विधानसभा में जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम-2025 और बैलगाड़ी दौड़ संचालन नियम-2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

  • Golu Dwivedi | 12 Jul 2025 12:13 PM
पंजाब की धरती पर लौटेंगे विरासती खेल, विधानसभा में पारित हुआ ऐतिहासिक विधेयक

पंजाब सरकार ने पारंपरिक विरासत और ग्रामीण खेलों को नया जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को विधानसभा में जानवरों के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम-2025 और बैलगाड़ी दौड़ संचालन नियम-2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने की इस कोशिश को राज्य के युवाओं, खिलाड़ियों और पशुपालकों से समर्थन मिल रहा है.

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि इन खेलों के आयोजन में जानवरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और साथ ही इनसे जुड़े लोगों को फिर से रोज़गार मिलेगा. यह कदम न केवल सांस्कृतिक धरोहर को बचाएगा बल्कि आर्थिक रूप से भी ग्रामीण पंजाब को सशक्त करेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

जानिए क्या है बैलगाड़ी दौड़ नियम 2025?

नए कानून के अंतर्गत बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन एक सुव्यवस्थित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. सभी आयोजकों को अनुमति लेने के बाद ही प्रतियोगिताएं कराने की अनुमति होगी। जानवरों की चिकित्सा जांच अनिवार्य होगी और उनके साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता पर कड़ी सजा तय की गई है.

बेरोज़गारों को मिलेगा फिर से रोज़गार

विरासती खेलों पर लगी कानूनी रोक के कारण कई पशुपालक, आयोजक और स्थानीय कलाकार बेरोज़गार हो गए थे. अब इन खेलों के पुनरारंभ से न केवल उनकी रोज़ी-रोटी फिर से चलेगी, बल्कि युवा पीढ़ी को भी इन खेलों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

युवा पीढ़ी को विरासत से जोड़ने की पहल

सरकार का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी अपने पारंपरिक खेलों और ग्रामीण संस्कृति से दूर होती जा रही है. इन खेलों के आयोजन से युवा न केवल अपने इतिहास और परंपराओं से जुड़ेंगे, बल्कि उन्हें खेलों के जरिए स्वास्थ्य और अनुशासन का पाठ भी मिलेगा.

पशु कल्याण को लेकर सरकार की सख्ती

सीएम मान ने आश्वासन दिया है कि “इन खेलों में भाग लेने वाले जानवरों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। क्रूरता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

विधानसभा में सभी दलों ने दिया समर्थन

इन विधेयकों को पारित करते समय विधानसभा में सभी दलों ने एकमत होकर समर्थन किया। यह स्पष्ट संकेत है कि पंजाब की संस्कृति और ग्रामीण खेलों को बचाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और सामाजिक समर्थन दोनों मजबूत हैं।

संबंधित ख़बरें
delhi ladli yojana

Delhi Ladli Yojana : दिल्ली में बेटी होना बना सौभाग्य! हर स्टेप पर मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

airindia

32 सेकंड में 260 लाशें! एयर इंडिया हादसे पर रिपोर्ट ने खोली पायलट कॉकपिट की चौंकाने वाली बातचीत

Archita Phukan

क्या Assam की Viral Girl Archita सच में AI? आइए जानते हैं Viral दावे में कितना दम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home