Logo

MCD by Election: भाजपा और AAP दोनों ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 30 नवंबर को होगा मतदान

MCD by Election: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी। इस उपचुनाव में कुल 12 सीटों पर वोटिंग होगी।

👤 Saurabh 10 Nov 2025 10:23 AM

MCD by Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव 2025 के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) दोनों ने 12-12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उपचुनाव 30 नवंबर को होगा, जिसमें दिल्ली के मतदाता सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपने वोट डालेंगे।

इस बार का मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच कड़ा होने की उम्मीद है, क्योंकि कई सीटों पर पूर्व पार्षदों के रिक्त होने के कारण सीटों पर हाई-वोल्टेज राजनीतिक लड़ाई देखने को मिलेगी। इस उपचुनाव में कुल 12 सीटों पर वोटिंग होगी। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, इन सीटों के लिए उम्मीदवार इस प्रकार हैं....

मुंडका (वार्ड 35) – जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान)

शालीमार बाग-बी – अनीता जैन

अशोक विहार – वीना असीजा

चांदनी चौक – सुमन कुमार गुप्ता

चांदनी महल – सुनील शर्मा

द्वारका-बी – मनीषा राजपाल सहरावत

दिचाउं कलां – रेखा रानी

नारायणा – डॉ. चंद्रकांता शिवानी

दक्षिणपुरी – रोहिणी राज

संगम विहार-ए – शुभ्रजीत गौतम

ग्रेटर कैलाश – अंजुम मंडल

विनोद नगर – सरला चौधरी

आप ने भी जारी की सूची

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी सभी 12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इस तरह, दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

मतदान और मतगणना की जानकारी

दिल्ली के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

रिक्त सीटों का कारण

शालीमार बाग-बी का प्रतिनिधित्व पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्षद के रूप में किया था, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई।

द्वारका-बी की भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुना गया, जिससे यह सीट खाली हुई।

मुकाबला तीन प्रमुख पार्टियों के बीच

इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच जोरदार मुकाबला होने की संभावना है। सभी पार्टियाँ अपने उम्मीदवारों को जीताने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं।