Neem Karoli Baba : हर किसी की जिंदगी में एक समय ऐसा आता है जब हमें किसी दिव्य शक्ति की जरूरत महसूस होती है- कोई जो बिना शर्त के हमें समझे, सुने और राह दिखाए. ऐसे समय में नीम करोली बाबा का स्मरण चमत्कारी अनुभव दे सकता है. जिनका आशीर्वाद केवल उनके आश्रम तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी तस्वीर और नाम के स्मरण मात्र से भी प्राप्त किया जा सकता है.
नीम करोली बाबा एक परम सिद्ध संत थे, जिनका जीवन प्रेम, करुणा और भक्ति की मिसाल था. वे हमेशा निस्वार्थ सेवा को भक्ति का सर्वोच्च रूप मानते थे. हनुमान जी के प्रति उनका अटूट प्रेम और समर्पण उन्हें भक्तों की नजरों में हनुमान जी का साक्षात स्वरूप बना देता था. उनका प्रमुख आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं.
बाबा की फोटों या मूर्ति को अपने घर में किसी शांत और स्वच्छ स्थान पर रखें. इससे घर में अच्छी एनर्जी, भक्ति और विश्वास की भावना जागृत होती है.
बाबा के सामने बैठकर सच्चे मन से अपनी इच्छाएं प्रकट करें. सरल शब्दों में की गई प्रार्थना भी बाबा तक अवश्य पहुंचती है. उनका आशीर्वाद मन की शांति और जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए मार्ग प्रशस्त करता है.
बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे, इसलिए उनके सामने हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. ये पाठ मन को शांति और स्थिरता देता है.
बाबा के निम्न मंत्र का जाप करें, जिससे श्रद्धा और भक्ति की अनुभूति होती है: 'मैं हूं बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन, करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन।।.'
अगर आप किसी कारणवश कैंची धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो भी निराश न हों. नीम करोली बाबा की कृपा उनके नाम, तस्वीर और मन की सच्ची पुकार से भी प्राप्त की जा सकती है. जब भावना शुद्ध हो, तो हर घर बाबा का मंदिर बन जाता है.
Copyright © 2026 The Samachaar
