• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

हमास को करारा झटका: गाजा प्रमुख मुहम्मद सिनवार मारा गया – नेतन्याहू का दावा

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि हमास के गाजा प्रमुख मुहम्मद सिनवार मारा जा चुका है।

  • Saurabh | 28 May 2025 10:11 PM
हमास को करारा झटका: गाजा प्रमुख मुहम्मद सिनवार मारा गया – नेतन्याहू का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को यह पुष्टि की कि हमास के गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा जा चुका हैं। मोहम्मद सिनवार को इजराइल का मोस्ट वांटेड आतंकवादी माना जाता था। वह याह्या सिनवार का छोटा भाई था, जिसे इजरायली बल पहले ही मार चुके हैं।

पहले इजराइल ने कहा था कि उसने "संभवतः" मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है, लेकिन नेतन्याहू की इस ताजा पुष्टि से पहली बार स्पष्ट रूप से उनकी मौत को स्वीकार किया गया है।

ये भी पढें

  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
  • ♦ क्या आप जानते हैं कि शुभ कार्य में दीपक जलाना जरूरी क्यों?

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी गाजा में एक हमले में उन्हें निशाना बनाया गया। यह हमला यूरोपीय अस्पताल के नीचे स्थित एक भूमिगत कमांड सेंटर पर किया गया था, जहाँ माना जा रहा था कि मोहम्मद सिनवार छिपा हुआ था। इस हमले में हमास के राफा ब्रिगेड कमांडर मोहम्मद शबाना के भी मारे जाने की खबर है।

अक्टूबर 2024 में अपने भाई याह्या सिनवार की मौत के बाद मोहम्मद सिनवार को गाजा के दक्षिण में हमास के वरिष्ठ नेता की जिम्मेदारी मिली थी। याह्या वही व्यक्ति था जिसने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची थी, जिससे गाजा में युद्ध और तेज हो गया।

मोहम्मद सिनवार हमास की सैन्य शाखा का लंबे समय से हिस्सा रहे और उन्हें संगठन के शीर्ष कमांडरों में गिना जाता था। याह्या की मौत के बाद वह हमास नेतृत्व के एक मुख्य चेहरे बन गए थे और युद्धविराम तथा बंधकों की रिहाई से जुड़ी वार्ताओं में सबसे बड़ी रुकावट माने जाते थे।

पूरे युद्ध के दौरान, इजराइल का मुख्य लक्ष्य हमास के शीर्ष नेताओं को खत्म करना रहा। सिनवार भाइयों के अलावा, इजरायली सेनाएं मोहम्मद दीफ़ (सैन्य प्रमुख) और इस्माइल हनीयाह (राजनीतिक नेता) को भी अलग-अलग अभियानों में मार चुकी हैं।

मोहम्मद सिनवार की मौत को इजराइल ने हमास के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और माना जा रहा है कि इससे गाजा में चल रहे युद्ध की दिशा में बड़ा बदलाव आएगा।

संबंधित ख़बरें
किसानों को बड़ी राहत; केंद्र ने खरीफ फसलों के लिए MSP बढ़ाया

किसानों को बड़ी राहत; केंद्र ने खरीफ फसलों के लिए MSP बढ़ाया

Madhabi Puri

हिंडनबर्ग केस में पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को क्लीनचिट

Viral Video

शहबाज शरीफ का Viral Video, पाकिस्तानी PM की हरकत पर Social Media यूजर्स का करारा तंज! देखें

image
Most Viewed
up weather update 12 march heatwave temperature 40 degree rain alert

Todays Weather 12 March: उत्तर प्रदेश में बढ़ी भीषण गर्मी, कई शहरों में 40°C के पार जा सकता है पारा, जानिए कब आएगी बारिश

Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home