• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Semicon India 2025: आर्थिक मोर्चे पर PM मोदी की जीत! 7.8% GDP ग्रोथ के साथ ट्रंप को दिया बड़ा संदेश

नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 7.8% जीडीपी ग्रोथ के साथ दुनिया को चौंकाया. उन्होंने ट्रंप पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भारत सेमीकंडक्टर उद्योग में भविष्य गढ़ रहा है.

  • Samachaar Desk | 02 Sep 2025 12:55 PM
Semicon India 2025: आर्थिक मोर्चे पर PM मोदी की जीत! 7.8% GDP ग्रोथ के साथ ट्रंप को दिया बड़ा संदेश

नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित सेमिकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्थिक स्वार्थ से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत ने आर्थिक मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर लगाए गए भारी टैरिफ जैसी नीतियों ने मुश्किलें खड़ी की हैं, लेकिन भारत ने फिर भी मजबूती से कदम बढ़ाए हैं.

7.8% की वृद्धि दर से दुनिया को चौंकाया

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर हासिल की है, जो अनुमानित 6.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है. यह वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत अंक ज्यादा है. उन्होंने बताया कि यह मजबूती केवल एक सेक्टर तक सीमित नहीं है बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, एग्रीकल्चर और कंस्ट्रक्शन सभी क्षेत्रों में देखने को मिली है.

ये भी पढें

  • ♦ रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का तूफान! एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, पहले दिन 200 करोड़ का टारगेट
  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया आर्थिक चिंताओं से जूझ रही है. उन्होंने कहा कि इस वृद्धि ने हर देशवासी में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है. मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है.

A defining chapter in India's semiconductor journey is unfolding, with innovation and investment driving a new wave of growth. Addressing Semicon India 2025 in Delhi. https://t.co/5jurEGuYnI

— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2025

"विश्व भारत पर भरोसा करता है"

सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत पर भरोसा कर रही है. भारत केवल एक बाजार नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर उद्योग के भविष्य का भागीदार है. उन्होंने कहा कि भारत महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर काम कर रहा है और दुर्लभ खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश में बने पहले सेमीकंडक्टर चिप को लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि भारत में तैयार यह उपलब्धि देश के टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

नई DLI योजना पर काम

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार भारत सेमीकंडक्टर मिशन और उससे जुड़ी डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव (DLI) योजना के अगले चरण पर काम कर रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में बनी सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी.

सेमिकॉन इंडिया 2025 सम्मेलन ने साफ संकेत दिया है कि भारत केवल आर्थिक विकास ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी विश्व नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है.

संबंधित ख़बरें
Shardiya Navratri 2025

Shardiya Navratri: हाथी पर हो रहा है माता का आगमन, जानें आखिर क्यों इतनी खास है ये नवरात्रि!

Punjab Flood

पंजाब में बाढ़ का कहर… 1000 गांव डूबे, 29 मौतें, PM मोदी करेंगे हाईलेवल बैठक—जानें राहत के हाल!

Mukesh Ambani

चीन की नई पॉलिसी से मुकेश अंबानी की रिलायंस को मिलेगा तगड़ा फायदा, जानें कैसे

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home