Indian Railway Viral Video: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया. उत्तर प्रदेश की रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला ने अपनी Kia Sonet SUV को शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर चला दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
वीडियो में दिख रहा है कि महिला की SUV रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही है, और रेलवे कर्मी, स्थानीय लोग और पुलिस उसे रोकने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. अंततः महिला को भीड़ ने कार से बाहर निकाला, लेकिन उसने सहयोग नहीं किया और हाथ खोलने की ज़िद करने लगी. यह घटना न सिर्फ रेलवे संचालन को बाधित करने वाली रही, बल्कि आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी उजागर करती है.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि Kia Sonet तेज़ी से रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी। स्थानीय लोग और रेलवे स्टाफ उसे रोकने के लिए कार के पास पहुंचे लेकिन महिला ने विरोध किया. एक चश्मदीद ने बताया, करीब 20 लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया। वह बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही थी और काफी आक्रामक थी.
रेलवे पुलिस की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा, कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। हम यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या का प्रयास था जिसे वह हत्या का रूप देना चाहती थी. महिला के व्यवहार को देखते हुए पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की जांच भी कर रही है. उसे हिरासत में लिया गया है और मेडिकल जांच कराई जा रही है.
???? Shocking in Telangana: A woman drove her car on the Kondakal railway track near Shankarpally to film a REEL, reportedly under the influence.
— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) June 26, 2025
Despite staff attempts to stop her, she sped off, triggering panic. Hyderabad–Bengaluru trains were halted as a precaution.
She's now… pic.twitter.com/NgqmoUoYrw
इस घटना के बाद 10 से 15 ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा. जिनमें बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल है. सुरक्षा कारणों से कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और ट्रैक को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा। यह घटना रेलवे की सुरक्षा तैयारियों और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की एक बड़ी परीक्षा बनकर सामने आई.
महिला की कार से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद हुए हैं, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और महिला से पूछताछ जारी है कि उसकी मंशा क्या थी – दुर्घटना, आत्महत्या या किसी मानसिक परेशानी की प्रतिक्रिया.
Copyright © 2025 The Samachaar
