• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

भरपूर पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन क्यों होता है? जानें हाइड्रेशन के स्मार्ट तरीके

कई बार लोग दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीने के बावजूद डिहाइड्रेशन महसूस करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सादा पानी शरीर में टिक नहीं पाता और कोशिकाओं को पूरी तरह हाइड्रेट नहीं कर पाता.

  • Samachaar Desk | 27 Jul 2025 06:39 PM
भरपूर पानी पीने के बाद भी डिहाइड्रेशन क्यों होता है? जानें हाइड्रेशन के स्मार्ट तरीके

गर्मी हो या बरसात का मौसम, डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी एक आम लेकिन चिंताजनक समस्या बनती जा रही है. आम धारणा है कि अगर दिन भर में 3-4 लीटर पानी पी लिया जाए तो डिहाइड्रेशन नहीं होगा, लेकिन क्या हो अगर इतना पानी पीने के बाद भी शरीर सुस्त, थका हुआ और डिहाइड्रेटेड महसूस करे? कई लोगों को बार-बार पेशाब लगती है, सिर भारी महसूस होता है या शरीर में ऊर्जा की कमी बनी रहती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसकी असली वजह सिर्फ पानी की मात्रा नहीं, बल्कि पानी पीने का तरीका हो सकता है.

डायटीशियन के अनुसार डिहाइड्रेशन केवल तब नहीं होता जब पानी कम पिया जाए, बल्कि तब भी हो सकता है जब शरीर उस पानी को सही तरह से रिटेन नहीं कर पा रहा हो. उनका कहना है कि सादा पानी शरीर से बहुत तेजी से गुजर जाता है और कोशिकाओं तक नमी नहीं पहुंचा पाता. इसलिए केवल पानी पीना काफी नहीं, उसे शरीर के भीतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाई जाएं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तो क्या करना चाहिए?

डायटीशियन की माने तो, पानी में नींबू, पुदीना या चुटकीभर सेंधा नमक मिलाने से उसमें सोडियम और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर उस पानी को ज्यादा समय तक होल्ड कर पाता है. इससे पेशाब बार-बार नहीं लगती और पानी कोशिकीय स्तर पर जाकर आपको भीतर से हाइड्रेट करता है.

सही हाइड्रेशन के लिए ये ड्रिंक्स लें:

1. नारियल पानी: इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को तुरंत रिफ्रेश और हाइड्रेट करते हैं.

2. फलों और सब्जियों का जूस: खीरा, तरबूज, संतरा जैसे फलों में पानी भरपूर होता है और ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं.

3. डिटॉक्स वॉटर: पानी में नींबू, पुदीना, खीरा या तुलसी डालकर कुछ घंटे छोड़ दें और फिर पिएं. इससे पानी का असर कई गुना बढ़ जाता है.

इन बातों का रखें खयाल

हाइड्रेशन सिर्फ “कितना” पानी पीते हैं, इस पर नहीं बल्कि “कैसे” पीते हैं इस पर निर्भर करता है. अगर आप सारा दिन पानी पी रहे हैं फिर भी थकान या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो पानी में थोड़ा-सा न्यूट्रिशन जोड़ें. यह छोटा बदलाव आपके शरीर को बड़ी राहत दे सकता है.

अब समय है पानी पीने की आदत को थोड़ा स्मार्ट बनाने का. सही तरीके से पानी पीकर ही आप असली हाइड्रेशन हासिल कर सकते हैं, वरना डिहाइड्रेशन आपको चुपचाप नुकसान पहुंचाता रहेगा.

संबंधित ख़बरें
Punjab government

पंजाब सरकार का बड़ा कदम: अटारी बॉर्डर पर 25 करोड़ का नया प्रोजेक्ट शुरू

Punjab News: आप ने हरमीत सिंह संधू को दी बड़ी जिम्मेदारी, तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की संभावना

Punjab News: आप ने हरमीत सिंह संधू को दी बड़ी जिम्मेदारी, तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की संभावना

 Naxalite killed

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home