Salman Khan: सलमान खान ने कई एक्ट्रेसेज को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया है, लेकिन फिल्म 'सुल्तान' के लिए उन्होंने मृणाल ठाकुर को केवल बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान ने कई नई एक्ट्रेसेज को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया है. उन्होंने कई टैलेंट्स को न सिर्फ पहला ब्रेक दिया, बल्कि अपने नाम और स्टारडम की वजह से उन्हें पहचान भी दिलाई. लेकिन जहां सलमान ने कई करियर बनाए, वहीं एक ऐसा वाकया भी हुआ जब उन्होंने एक उभरती एक्ट्रेस को अपनी ही फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
साल 2016 में रिलीज हुई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा लीड एक्ट्रेस थीं. फिल्म में उन्होंने एक महिला पहलवान का दमदार रोल प्ले किया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस रोल के लिए सबसे पहले मृणाल ठाकुर का नाम सामने आया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल ठाकुर को 'सुल्तान' के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था और वो सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर फिल्म से जुड़ी मीटिंग के लिए पहुंची थीं. लेकिन सलमान को लगा कि मृणाल उस समय 'पहलवान' जैसी नहीं दिख रही थीं और किरदार के लिए फिट नहीं बैठतीं.
इस घटना का जिक्र सलमान खान ने खुद एक एपिसोड में किया था जब मृणाल ठाकुर और शाहिद कपूर अपनी फिल्म 'जर्सी' को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचे थे. सलमान ने ऑन-एयर स्वीकारा कि उन्होंने मृणाल को 'सुल्तान' से हटवाया था।
'सुल्तान' अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. सलमान और अनुष्का दोनों के करियर को इससे नई ऊंचाई मिली. खासकर सलमान को कुश्ती के रिंग में देखने का अनुभव उनके फैंस के लिए नया और रोमांचक था. हालांकि, इस फिल्म के बाद सलमान और अनुष्का ने साथ में कोई और फिल्म नहीं की.
Copyright © 2026 The Samachaar
